DHANBAD : धनबाद कोयलांचल में बुधवार को मोहर्रम के मौके पर ताजिया जुलुश निकली गई। अलग – अलग अखाड़ा कमिटी के जुलुश में सामिल लोग अपने – अपने कर्तव्य दिखा रहे थे। अल्ला हु अकबर के नारों के साथ ताजिया को ले जाया जा रहा था, जिसे कब्रिस्तान ले जाया जाता है। झरिया के कतरास मोड़, ऊपर कुल्ली में भी मोहर्रम का अखाड़ा निकला गया जो होरलाडीह कब्रिस्तान गया। जुलुश के दौरान झरिया थाना मोड़ में पुलिस बदाधिकारी, प्रशासन के अधिकारी और शांति समिति के लोग मौजूद रहे।

इस दौरान एसएसपी हरदीप पी जनार्दन भी झरिया थाना मोड़ पंहुच कर निरक्षण किए और मौजूद अधिकारियों से जानकारियों से जानकारी ली। वही झरिया हुई दो घटनाओं की लेकर उनमें नाराजगी भी देखी गई। पुलिस में पदाधिकारी और शांति समिति के लोगो ने एसएसपी को मंच में बैठने को कहा लेकिन घटनाओं से नाराजगी के कारण मंच पर नही गए। झरिया थाना मोड़ में अहले सुबह दो आखाड़ा कमिटी के लोग आपस में भिड़ गए थे जिसमे जमकर पत्थर बाजी हुई थी और लोग घायल हुए थे। जिसे लेकर एसएसपी ने कहा की शराब के नशे में दो कमिटी के लोग भीड़ गए थे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इनलोगो को चिन्हित कर करवाई की जायेगी। अखाड़ा कमिटी को भी जवाब देना होगा, लाइसैंस रद्द भी की जा सकती है।

साथ ही सुदामडी थाना अंतर्गत नुनुडीह बस्ती स्थित मंदिर से हनुमान जी की प्रतिमा को उखाड़ ले जाने को लेकर कहा की असमाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को उखाड़ा गया है इसमें अनुसंधान किया जा रहा है। क्षेत्र मे शांति कायम रहे इसके लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। शांति समिती के केंद्रीय सदस्य भगत सिंह ने कहा की झरिया की घटना में कही न कही हमलोग की नाकामी है इससे पुलिस कप्तान भी नाराज दिखे ।







