DHANBAD : धनबाद के निरसा में अवैध कोयला कारोबार का खुलासा हुआ है। निरसा के पंचेत ओपी क्षेत्र के कारगिल नामक अवैध कोयला उतखनन स्थल पर सीआईएसएफ और पंचेत पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मौके से एक जनरेटर सेट जो एक पिकअप भेन लदा हुआ जब्त किया सीआईएसएफ ने पंचेत ओपी मे एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई।

सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा हैँ की गोविंदपुर बरवा का एस सिंह, जूनकुडर का डी सिंह, चिरकुण्डा का वी महतो, वी यादव सहित संयुक्त रूप से इस अवैध उत्खनन स्थल पर कोयला निकालने के लिए पूरी तैयारियो मे जुटा हुआ था किसी तरह इसकी सूचना सीआईएसएफ को मिली और सीआईएसएफ ने पंचेत पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और अवैध उत्खनन स्थल से सारा सामान जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया, घटना के बाद से कोयला चोर के इस बड़े सिंडीकेट मे खलबली सी मची हुई हैँ, मैनेज कंट्रोल मे अपनी अपनी पैरवी मे जुट गई हैँ, घटना के बाद से सिंडिकेट की बड़ी बड़ी गाड़िया क्षेत्र मे लगातार गश्त लगा रही हैँ, अब देखना होगा की क्या इस कार्रवाई के बाद सिंडिकेट कितने दिनों तक अपना काम बंद रखती हैं ये तो वक्त ही बतायेगा








