DHANBAD: धनबाद में कोयला के अवैध कारोबार पर पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल की एजेंसियों द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं करना, या यू-कहे कोयला चोरी को बढ़ावा देना आज CISF पर महंगा पड गया, कई सीआईएसएफ जवान की जान पर बन आई। इन्हे हवाई फायरिंग कर जान बचाकर भागनी पड़ी।

झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के लोदाना एरिया 10 के कुजामा कोलियरी के देव प्रभा आउट सोर्सिंग से सैकड़ो की संख्या में बाइक से बोरे में भरकर कोयला ले जा रहे थे तभी सीआईएसएफ के अधिकारी उधर से गुजर रहे थे। कोयला चोरी कर ले जाते देख सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान मौके से कोयला चोरों को भगाने लगे तभी एक कोयला चोर को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। तब क्या था पास के बालूगद्दा से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पंहुच गए और CISF को चारो ओर से घेर लिया कर पत्थर की बारिश करने लगे। CISF की टीम अपने आप को घिरता देख 8 से 10 राउंड फायरिंग किया तब लोग भागे।

वही पत्थरबाजी में एक दर्जन सीआईएसएफ जवान को चोट आई है। जिसमे दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। मामले को लेकर मौजूद CISF के अधिकारी ने पूरी जानकारी देते हुए बताया की बलूगद्दा की और से आए लोगो ने हमलोगो पर पत्थर से हमला कर दिया जिसमे कई जवान घायल हो गए। जान बचाने के लिए हमलोगो को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बाद में घनुवाड़ीह ओपी और लोदना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। CISF मामले की लिखित शिकायत घनुवाडीह ओपी में की है।

जानकारी हो की झरिया थाना, घनुवाडीह ओपी और लोदना ओपी क्षेत्र तीनो के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित कुजामा के देव प्रभा आउट सोर्सिंग से कोयला तस्कर के द्वारा दिन रात कोयला चोरी करवाई जाती है और रात में प्रतिदिन 4 से 5 ट्रक कोयला लोड कर बाहर भेजा जाता है।








