BOKARO : बोकारो सेक्टर 9 बसंती मोड़ के पास स्थित वाशिंग एरिया गोलियों की आवाज से गूंज उठा। मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने शंकर रवानी नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त शंकर रवानी अपनी स्कार्पियो गाड़ी धुलवा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है की शंकर रवानी को कई गोलियां लगी हैं। गोली मारने वाले लोग बाइक और डिजायर कार पर सवार होकर आए थे। रवानी जहां खड़े होकर गाड़ी धुलवा रहे थे, वहीं नीचे उतरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल व्यक्ति सेक्टर 9 महुआर का रहने वाला है। मृतक पर नौ महीने में दूसरी बार गोली चली।

इसके बाद लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर नया मोड़ में सड़क जाम कर दिया। सुचना मिलते ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो BGH बोकारो पहुंचकर मृतक के शव की शिनाख्त की और गहरा दुःख जताते हुए परिजनों को ढांढस बँधाया और मौके पर ही सांसद ने फोन कर बोकारो SP को इस घटना के लिए जिम्मेवार ठहराते हुए जमकर फटकार लगाई और कहा कि मैंने पहले ही आपको फोन कर कहा था कि पहले भी इनके ऊपर गोलीबारी हुई थी। उन अपराधियों को गिरफ्तार करें लेकिन आपने इस पर कोई कार्रवाई नहीं कि जिसका नतीजा ये हुआ कि आज इनकी हत्या हो गई । आज भी बोल रहा हूँ अविलम्ब इनके हत्यारो की गिरफ़्तारी होनी चाहिए l इसके साथ ही DGP से फोन पर घटना की जानकारी दी। पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि इस भ्रष्टाचारी सरकार में कोई भी लोग सुरक्षित नहीं है ।अपराधी बेलगाम हो गए है ।सरकार केवल लूट में मस्त है। मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण भी मौजूद थे l







