Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home राँची

रांची में अमित शाह ने किया चुनाव का शंखनाद, कहा जेएमएम सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार

khabar24 by khabar24
July 20, 2024
in राँची
0
रांची में अमित शाह ने किया चुनाव का शंखनाद, कहा जेएमएम सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

RANCHI : रांची में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार के बहाने झामुमो व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार कहा। सभा के दौरान उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर मैदान में आयोजित विस्तृत कार्यसमिति की एक बैठक को संबोधित करने रांची पहुंचे थे। उन्होंने खुले मंच से बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।

बता दें कि भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। इसको लेकर पार्टी के कई बड़े नेता लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। रांची के प्रभात तारा मैदान में उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार को अपने निशाने पर ले उनकी नाकामियों को गिनाया। उन्होनें आदिवासी अस्मिता और बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उन्होंने उठाते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनाइये तो आदिवासियों की संख्या और जमीन सब सुरक्षित कर देंगे।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये आदिवासी बेटियों के साथ शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। बीजेपी की सरकार बना दो, आदिवासियों की संख्या, जमीन सब सुरक्षित कर देंगे। उन्होंने आगे हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के आदिवासी कल्याण का मतलब है अपने परिवार का कल्याण। भाजपा अलग राह पर चलती है। सबसे पहले आदिवासी मुख्यमंत्री किसी ने नियुक्त किया तो बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाया। संथाली भाषा को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के शासन काल में आठवीं अनुसूची में बीजेपी ने डाला।

अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, लोकतंत्र में कई लोगों को विजय के बाद अहंकार आता है, लेकिन किसी को पराजय के बाद अहंकार आया है। पिछले तीन चुनाव में कांग्रेस को जितनी सीटें नहीं मिलीं, उतनी बीजेपी को 2024 में अकेले मिलीं हैं। अमित शाह ने कहा कि देशभर में सबसे ज्यादा करप्ट सरकार में कोई है तो वह हेमंत सरकार है। सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये मिलते हैं, मंत्री के ठिकाने से 30 करोड़ मिलते हैं। उन्होंने बाबूलाल मरांडी, अर्जुंन मुंडा और रघुवर दास की सरकार का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने कभी कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे सिर झुकाना पड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का बीजेपी के पक्ष में समर्थन जुटाने का टास्क दिया। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस वालों सुन लो 2024 में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने वाली है।

Previous Post

एससी, एसटी कर्मचारी संघ का प्रोन्नती की मांग को लेकर धरना

Next Post

गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक, दो बाइक सवार काफिले में घुसे, गिरफ्तार

khabar24

khabar24

Next Post
गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक, दो बाइक सवार काफिले में घुसे, गिरफ्तार

गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक, दो बाइक सवार काफिले में घुसे, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English