RANCHI : रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रांची एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान बिरसा चौक के पास गृह मंत्री के काफिले में 2 बाइक सवार अचानक घुस आए। पुलिस ने काफिले का पीछा कर रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने गृह मंत्री के काफिले में प्रवेश नहीं किया था। हालांकि वह तेजी से गाड़ी चला रहा था और अमित शाह के काफिले का पीछा कर रहा था। इसलिए हमने उसे गिरफ्तार किया है।
डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी शराब पिया हुआ था। उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। तेजी से गाड़ी चलाकर वह काफिले का पीछा कर रहा था। मीडिया के सामने आया आरोपी ने कहा कि वह नास्ता करने जा रहा था। हालांकि उसने स्वीकार किया कि वह पिया हुआ था। गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि रांची में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने पहुंचे थे।







