DELHI : नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में उनका ये लगातार सातवां बजट है Budget में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। जिसमे कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है और इनमें प्रमुख तौर पर कैंसर की दवाइयों को शुल्क मुक्त कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी, मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर BCD 15% घटाई गई है इसके अलावा सरकार ने सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है जिससे सोना-चांदी की कीमतें कम होगी इसके अलावा लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई वहीं दूसरी ओर टेलिकॉम उपकरण महंगे होंगे हैं, इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है।
मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़कर हुई 20 लाख
बजट में MSMEs और विनिर्माण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है. बजट में MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था का ऐलान किया गया है। साथ ही मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि जिन्होंने अपना पुराना बकाया लोन चुका दिया है, उन्हें अब दोगुना लोन उपलब्ध कराया जाएगा, यानी जिनके ऊपर पहले से लोन जारी है, उन्हें इसका लाभ तभी मिलेगा जब वो पुराना बकाया चुका देंगे.
वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से बढ़कर 75 हजार हुआ
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर स्लैब में बड़े बदलावों की घोषणा की है अब स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है। इस व्यवस्था में तीन लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। 3 से 7 लाख तक की कमाई पर 5 प्रतिशत इनकम टैक्स देना होगा 7 से 10 लाख की आय होने पर 10 फीसदी की दर से आय कर लगेगा। 10 से 12 लाख के टैक्सेबल इनकल पर 15 फीसदी टैक्स देना होगा। 12 से 15 लाख के टैक्सेबल इनकम पर 20 फीसदी आयकर लगेगा जबकि 15 लाख से ज्यादा के टैक्सेबल आय पर 30 फीसदी की दर से आयकर लगेगा।







