एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए भूली ओपी प्रभारी को भी हटाया
DHANBAD : धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपला में मुहर्रम जुलुश के दौरान दो समुदाय में झड़प में बाद एहतियात के तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी उदय रजक द्वारा भारत चौक (पाण्डरपाला) से एक किलो मीटर के संपुर्ण परिधि में भा.ना.सु.सं. की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लगाया गया था। जिसे संशोधित करते हुए दिनांक 23 जुलाई मंगलवार से विधि व्यवस्था की समस्या समाप्त होने तक समय 7 बजे रात्रि से 6 बजे सुबह तक करने का अनुरोध किया गया था। जिसके आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी उदय रजक ने भा.ना.सु.सं. की धारा 163 के अंतर्गत उक्त क्षेत्र में लागू निषेधाज्ञा को शिथिल करते हुए 23 जुलाई से पूर्वाह्न 6 बजे से अपराह्न 7 बजे तक क्षान्त की एवं अपराह्न 7 बजे से पूर्वाह्न 6 बजे तक पूर्व की भांति निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

इधर एसएसपी एचपी जनार्दनन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मामले को लेकर भूली ओपी प्रभारी शेखर कुमार को हटा दिया है। अभिनव कुमार को भूली ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। भूली ओपी प्रभारी शेखर की पोस्टिंग धनबाद थाने में की गई है। जबकि सिंदरी थाना में तैनात अभिनव कुमार को भूली ओपी प्रभारी बनाया गया है। वही मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंस भी रद्द की जा सकती है।







