DHANBAD : गोल संस्थान द्वारा विगत 16वर्षों से आयोजित हो रही गोल टैलेंट सर्च एग्जाम की उद्घोषणा की गयी। इसका मकसद है शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को खोज कर उन्हें कैरियर के शुरुआती दौर में हीं प्रतियोगिता की समझ पैदा करना, उनके लक्ष्य के अनुसार दिशा-निर्देशित कर सफलता के मुकाम तक पहुंचाना है।
विदित हो कि उक्त परीक्षा के माध्यम से अब तक लगभग 4 लाख छात्र लाभान्वित हुए हैं। हजारों छात्र विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में सफलता हासिल की है। गोल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने कहा कि संस्थान अपने सामाजिक दायित्वों के मद्देनजर जी.टी.एस.ई. का आयोजन हर वर्ष करती है। इस बार कुछ परिवर्तन के साथ दो चरणों में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रथम चरण की परीक्षा विभिन्न विद्यालय में ऑफलाइन एवं जो छात्र ऑनलाइन जुड़ना चाहें, वो घर से भी फोन, टैब या लैपटॉप के माध्यम से दे सकते हैं।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 20.10.2024 होगी, फॉर्म ऑनलाइन: www.gtse.in पर भरा जा सकता है। जबकि ऑफलाइन, गोल इंस्टीट्यूट के किसी भी ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं। चयनित छात्र ही मुख्य परीक्षा में भाग लेंगें, जो जॉन मुख्यालय में ऑफलाइन मोड में 24 नवंबर को आयोजित होगा ।
वही गोल संस्थान के दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने कहा कि गोल टैलेंट सर्च परीक्षा छात्रों को एक कॉम्पीटीटीव प्लैटफॉर्म मुहैया कराता है जहाँ छात्र अपने प्रतीभा को हजारों छात्रों के बीच जाँच कर उसे इम्प्रुव करने का प्रयास करते हैं जिसके कारण उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना आसान हो जाता है। इस परीक्षा के द्वारा छात्र अपने प्रतिभा को जांचकर एवं अपने गलतियों को पहचान कर, सुधार लाकर सफलता के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं। उक्त प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित छात्रों को लैपटॉप, किंडल, टैब एवं कई अन्य पुरस्कारों के साथ-साथ गोल इन्स्टीट्यूट के क्लासरूम कोर्स में 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप एवं अन्य बहुत सारी सुविधाएं बिना किसी शुल्क लिए उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा के बाद आयोजित की जाने वाली सेमीनार में छात्रों के लिए मेडिकल, इंजिनियरिंग एवं कई अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ कैरियर से जुड़ी अनिवार्य दिशा-निर्देश भी दी जाएगी।







