DHANBAD: JBKSS, JLKM के धनबाद महानगर अध्यक्ष डिंपल चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की झारखंड बने 24 वर्ष हो गए परंतु आज तक सभी राजनीतिक पार्टियों ने षड्यंत्र के तहत झारखंडियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा है निश्चित रूप से हमारी सरकार बनते ही झारखंड की स्थानीय नीति अन्य राज्यों से बेहतर होगी इसके तहत झारखंड के सभी युवा वर्गों के साथ साथ सभी महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा झारखंड का नया सवेरा निश्चित आएगा सभी वर्गों को सबका अधिकार मिलेगा। यह दुर्भाग्य की बात है की झारखंड बने 24 वर्ष हो गए सभी राजनीतिक दलों ने सरकार बनाने का काम किया जनता ने भरपूर सहयोग भी दिया परंतु किसी सरकार ने स्थानीय नीति, रोजगार, व्यापार को लेकर धरातल पर काम नहीं किया केवल चुनाव के समय झूठा संकल्प पत्र बनाकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं निश्चित रूप से अब झारखंड की जनता जाग चुकी है विगत 24 वर्षों से सभी राजनीतिक दलों को समझ चुकी है निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता वैसे दलों को मुहतोड़ जवाब देगी ।







