DHANBAD : धनबाद सांसद ढुल्लु महतो ने
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को वर्तमान सरकार का चुनावी जुमला बताया है। साथ ही अबुआ आवास योजना को भी छलावा बताया है। उन्होंने कहा कांग्रेस – जेएमएम की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में सालाना 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी जिसे इस सरकार ने पूरा नही किया।

ढुल्लु महतो आज धनबाद परिसदन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। आगे कहा कि धनबाद में एयरपोर्ट की मांग को नागरिक उड्डयन मंत्री के समक्ष रखा है उन्होंने अश्वस्त किया है कि इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास भेज दिया गया है राज्य सरकार जैसे ही जमीन चिन्हित करती है एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा धनबाद की लंबित मांग फ्लाई ओवर पर भी काम जल्द शुरू हो जायेगा। सांसद ढुल्लु महतो ने प्रेस वार्ता में विशेष तौर से केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट पर चर्चा की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने अपने बजट में हर वर्ग, हर समाज, हर समुदाय को ध्यान में रखा है।शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सबकी चिंता इस बजट में की गई है।
साथ ही कहा कि आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालो के द्वारा घोटाला की शिकायतें मिल रही है इसके विरोध में सभी निजी अस्पतालो के समक्ष धरना देंगे जिसके तिथि की घोषणा 12 अगस्त के बाद की जाएगी, कहा कि प्राइवेट अस्पताल इलाज के नाम पर मनमाना चार्ज ले रहा है जबकि सभी अस्पतालो का रेट एक समान होना चाहिए और इसके लिए उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमिटी बननी चाहिए।







