DHANBAD : झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर धनबाद जिला पुलिस ने रविवार रात को विशेष अभियान चला कर 105 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इसमें कई वारंटी अपराधी भी पकड़े गए हैं जिन्हे जेल भेज दिया गया है। अभियान जिले के कई थाना क्षेत्र में चलाया गया जिसमें धनबाद पुलिस को सफलता मिली है। इसकी जानकारी धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दनन ने अपने कार्यालय के सभा कक्ष में दिए साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद पुलिस 2 महीने में विशेष अभियान चला कर और एप के सहयोग से 30 साइबर अपराधी को साइबर अपराध करते हुए रंगे हांथ पकड़ी है। जबकि 5 अपहरण कर्ता को पकड़ने में सफलता मिली है। बीते 6 माह में डकैती के 2 मामले का उद्वेदन किया गया है।
साथ ही एसएसपी ने प्रेस वार्ता में कहा की चेक चिंताई रोकने को लेकर भी पुलिस को दिशा निर्देश दिया गया है पकड़े गए अपराधी जेल से छूट कर फिर से छिनतई में लग जाता है इसलिए महिलाओं को भी सचेत रहने की आवसकता है। कहा की नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा हैं इसके विरोध में लगातार कार्रवाई की गई हैं। ट्रेफिक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस की पाठसाला के मध्यम से स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। कहा की लोग 112 पर कॉल कर पुलिस को अपराध की जानकारी दें।







