DHANBAD : इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा रविवार को उत्सव रिजॉर्ट में कथा एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। इस्कॉन मायापुर से आए झारखंड इस्कॉन कमिटी के नाडू गोपाल प्रभु ने भक्तो के समीप भगवान एवं उनकी लिलाओ का वर्णन किया। नाडू गोपाल प्रभु ने बताया कि आज के बदलते युग में इस्कॉन भारत के ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्र में धर्म एवम भगवान की लीलाओं का प्रचार कर रहा है। युवा पीढ़ी भक्ति के प्रति आकर्षित हो रहे है, एवम संस्था के द्वारा आयोजित कीर्तन, उत्सव में भाग ले रहे है।

इस्कॉन कुसुम विहार ने भी कोलयरी एवम आस पास के ग्रामीण छेत्र में नाम प्रचार का कार्य काफी अच्छे से किया है। सेंटर का प्रयास है की धनबाद के युवा अपने राष्ट्र एवम धर्म को समझे और धुर्वीकरण से दूर हो कर धनबाद में भक्ति का एक नया माहौल बनाए। इस प्रयास में प्रत्येक रविवार कथा कीर्तन का आयोजन आश्रम में किया जाता है एवम ऑनलाइन क्लास करवाया जाता है। कथा कीर्तन के पश्चात भगवान की संध्या आरती , एवं भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया गया।







