DHANBAD : बाइक पर सवार होकर एसएसपी एच पी जनार्दनन टाइगर जवानों के साथ जिले की सड़कों पर भ्रमण के लिए निकले और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसएसपी के नेतृत्व में बाइक पर सवार होकर पुलिस पदाधिकाररियों का काफिला पुलिस केंद्र से निकलकर स्टील गेट, सरायढेला, हीरापुर, कोर्ट मोड, सिटी सेंटर, रांगातांड, बैंक मोड, धनसार चौक, जोरा फाटक, हावड़ा मोटर, पानी टंकी, नया बाजार, वासेपुर, भूली, हीरक रोड, बाबुडीह, पॉलिटेक्निक, झाड़ूडीह, बेकार बांध से होकर गुजरा

इस दौरान जगह जगह रुककर एसएसपी ने फुट वॉक करते हुए व्यापारियों व स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और उनकी समस्या से अवगत हुए सभी लोगों से आवास, दुकान व व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठाणों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। इसके साथ ही क्षेत्र में अनावश्यक घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की बात कही गई की, भ्रमण के दौरान सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में पैदल गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया, साथ ही सभी स्कूल कॉलेज व कोचिंग सेंटर के बाहर घूमने वाले मनचलों, अड्डेबाजो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों व टाइगर जवानों को इसी तरह नियमित तौर पर बाइक पेट्रोलिंग व ऑन फुट पेट्रोलिंग करने को कहा ताकि प्रभावी आसूचना संकलन के साथ साथ अपराध पर भी नियंत्रण पाया जा सके।
सड़कों पर बाइक लेकर स्टंट करने व ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों की जानकारी पुलिस को मुहैया कराने की अपील उन्होने जनता से की, साथ ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। एसएसपी ने धनबाद की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी जान-माल की सुरक्षा को लेकर धनबाद पुलिस अति गंभीर है और धनबाद जिला में अपराध की मानसिकता रखने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए डायल 112 का उपयोग करें, निश्चित ही कुछ मिनटों के अंदर मदद पहुंचेगी।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों व टाइगर जवानों को सख्त निर्देश देते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाने व क्षेत्र में अड्डाबाजी करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावे उन्होने अवैध शराब व नशा के कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश भी दिया। इस दौरान उनके साथ ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह के साथ कई थाना प्रभारी, टाइगर जवान व सशस्त्र पुलिस बल के जवान काफिले में शामिल थे।







