DHANBAD : धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दनन ने पुलिस केंद्र स्थित सभागार में एक समीक्षा बैठक की और वहां मौजूद टाइगर जवानों को ब्रीफिंग देते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसएसपी महोदय ने हालिया घटित चोरी व चैन छिनतई की वारदतों को गंभीरता से लेते हुए टाइगर जवानों को गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने टाइगर मोबाइल के जवानों को क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के कारोबार, नशा के कारोबार, जुआ अड्डा के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। देर रात सड़क पर बेवजह घूमने वालों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

सभी टाइगर जवानों को बाइक में जीपीएस लगाने के साथ साथ गश्त के दौरान की हर गतिविधियों व जानकारियों को डायरी में अंकित करने को कहा उन्होंने वरीय पदाधिकारी को निर्देश देते हुए प्रत्येक सप्ताह टाइगर जवानों के साथ बैठक कर समीक्षा करने को कहा। इस दौरान एसएसपी महोदय ने बेहतर कार्य करने वाले छह टाइगर जवानों को रिवार्ड देते हुए सम्मानित किया साथ ही वर्दी में नेम प्लेट नहीं होने पर पांच जवानों के विरुद्ध सेन्सर की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में एसएसपी श्री ह्रदीप पी जनार्दनन के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कपील चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार, सर्जेन्ट मेजर, सरायढेला थाना प्रभारी व धनबाद थाना प्रभारी मौजूद थे।







