DHANBAD : वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए धनबाद थाना पहुंचे जहाँ उन्होने थाना परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया। जिसके बाद धनबाद थाना ने पुलिस पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमे एसएसपी ने थाना में दर्ज़ मुक़दमों की समीक्षा करते हुए लंबित मुक़दमों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया।

साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र विशेष कार्ययोजना के तहत सभी पेशेवर अपराधियों की सूची बनाकर उनपर विशेष निगरानी रखने, फरार अपराधियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, मतदान केंद्रों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परिसर में रखे कबाड़ को हटाने, जब्त वाहनों की निलामी करने, साफ सफाई सुनिश्चित करने के साथ मूलभुत सुविधाएँ उपलब्ध कराने को भी कहा। इस दौरान बेहतर कार्य के लिए एसआई तुलाराम मुंडा को सम्मानित भी किया।

धनबाद थाना के निरीक्षण के बाद एसएसपी महिला थाना पहुंचे और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन के रख रखाव व साफ सफाई को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए।







