DHANBAD : शनिवार को धनबाद के सेलिब्रेशन में रक्षा बंधन का उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी मयूर शेखर झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मयूर शेखर झा की धर्मपत्नी मनीषा राव उपस्थित हुए। इस अवसर पर मयूर शेखर झा को कई बहनें मांथे पर तिलक लगा आरती उतारी और कलाई पर राखी बांध कर रक्षा की कामना की। इस दौरान मयूर शेखर झा विभिन्न कॉलेजों की छात्राएं बहनों को रक्षा बंधन के पर्व की अग्रिम बधाई दी।

इन्होने छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने, अपना कॅरियर बनाने के क्षेत्र में कई टिप्स भी दिए।मयूर शेखर झा ने कहा कि धनबाद अब आगे बढ़ने का सपना देखेगा।धनबाद उन सपनों को पूरा भी करेगा। हैदराबाद और बंगलौर जैसे बड़े शहरों की तुलना में धनबाद भी उतना ही स्थान रखता है कि यह धनबाद भी उन बड़े सपने को पूरा कर सकता है।उन्होंने कहा हैदराबाद बंगलौर में आज 40 प्रतिशत ह्युमन रिसोर्स झारखण्ड से हैं।कोई भी बड़ी आईटी कंपनी अगर इस धनबाद में एक हजार युवाओं को भी नौकरी प्रदान करता है तो वह अगर हैदराबाद बंगलौर में ढाई लाख महीने के पैकेज में भी है तो वह ख़ुशी ख़ुशी दो लाख के पैकज में भी धनबाद में जॉब करने के लिए तैयार होगा और आईटी कंपनी को सीधे तौर पर महीने के 50 करोड़ और साल के छह सौ करोड़ की बचत होगी। मयूर शेखर झा इसी तरह के विजन लेकर धनबाद के आम आवाम के बीच आया है।इस तरह के सपनो को पूरा करने के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि की यहाँ आवश्यकता है। अबतक के जो भी जनप्रतिनिधि हुए उनकी सोच कभी वहाँ तक नही गई। उनका सारा ध्यान यहाँ के कोयला पर ही टिका रहा। आईटी कम्पनियाँ न सिर्फ हैदराबाद बंगलौर बल्कि गुड़गांव, पुणे, लखनऊ तक फैल चुकी हैं तो आखिर धनबाद क्यों नही आ सकती है।मयूर शेखर झा ने यह सपना देखा है जिसे पूरा करने में धनबाद के लोगों के साथ की आवश्यकता है।
वही कोलकाता की घटना को लेकर मनीषा राव ने कहा कि यह एक अमानवीय घटना है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पहले तो वैसे वकृत मानसिकता वाले लोगों की सोच बदलनी होगी। समाज को भी जागरूक बनना होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित पाठक ,नितेश शर्मा , नवजीश ,अंकित, महत्ताफ आलम ,अनवर समीम ,कुमार संभव ,पिंटू तुरी ,मनोज सिंह आदि का सरहानीय योगदान रहा।







