DHANBAD : धनबाद जिला भाजपा महानगर में इन दिनों अपने नेताओं के खिलाफ ही विरोध के स्वर खुल कर देखी जा रही है। पहले भाजपा के कई नेता सोशल के मध्यम से विरोध दर्ज कराए और अब कई नेता एक मंच से विरोध करते दिखे। दरसाल लोकसभा चुनाव में ढुल्लू महतो को टिकट मिलने के बाद भाजपा दो फाड़ में बंट गई थी और अब जिले में नए कमिटी की घोषणा के बाद तो एक गुट खुलकर सामने आ गया। धनबाद के हीरापुर अग्रसेन भवन में भाजपा नेताओं की बैठक थी जिसमें काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पंहुचे थे। जहां धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ मुर्दाबाद और पद से हटाने के नारे लगाये गए।
मौके पर उपस्थित भाजपा नेत्री बॉबी पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा की जब से धनबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय को बनाया गया है तब से ही भेदभाव की राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश मंत्री सरोज सिंह और विधायक राज सिन्हा धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के कंधों पर रखकर बंदूक चलाने का कार्य कर रहे हैं।l सरवन राय पार्टी में किसी को पद पैसे देकर देने का कार्य कर रहे हैं ऐसे में आगामी विधानसभा में भाजपा अगर राज सिन्हा को टिकट देती है तो भाजपा के ही कार्यकर्ता उन्हें हराने का कार्य करेंगे।
भाजपा नेता अशोक कुमार सिन्हा ने कहा की भाजपा में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ही धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा, धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष सरवन राय और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह पार्टी के द्वारा टिकट दी गई ढुल्लू महतो के खिलाफ अर्नगल ब्यान जहा तहा दे रहे थे पार्टी विरोधी कार्य भी किये है ऐसे लोगो को पार्टी में रहने का कोई हक़ नही है। पार्टी इन तीनो को हटाएगी तभी भाजपा में सब ठीक रहेगा।







