
DHANBAD : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक ने मंगलवार की सुबह औचक जांच अभियान चलाया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि आज सुबह हीरापुर के विवेकानंद चैक पर औचक जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान अवैध बालू लदे 5 टाटा 407 को जब्त किया गया। आगे की कार्रवाई करने के लिए सभी वाहनों को थाना को सुपुर्द किया गया है।







