DHANBAD: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की हीरापुर अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में धनबाद विधायक राज सिन्हा, महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। भाजपा के एक गुट द्वारा जिला अध्यक्ष श्रवण राय सहित अन्य भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की गई थी जिसपर श्रवण राय ने कहा की भाजपा में पद सीमित है उसमें योग्य लोगों को ही पदाधिकारी बनाया गया है नाराजगी हो सकती है लेकिन इसे उचित प्लेटफार्म पर रखना चाहिए सार्वजनिक रूप से रखना ठीक नहीं है अगर मुझ पर कोई आरोप है तो प्रदेश नेतृत्व से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की जाए, ऐसे पूरा मामला प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में है।

धनबाद विधायक राज सिन्हा कहा कि आगामी 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मर्चा के बैनर तले रांची में मुख्यमंत्री के आवास घेराव का कार्यक्रम है जिसे सफल बनाने में पार्टी लगी हुई है धनबाद से भी बड़ी संख्या में लोग जायेंगें। हेमंत सोरन कई चुनावी वादा कर सत्ता में आए थे जो भूल गए उस वादा को याद दिलाने और उनसे पूछने की ‘क्या हुआ तेरा वदा’ को लेकर रांची जाएंगे। हेमंत सोरेन ने वादा वादा किया था की युवकों को बेरोजगारी भत्ता दी जाएगी, नौकरियां दी जाएगी, जेपीएससी, जेएसएससी सहित अन्य परीक्षाओं में हुए गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी लेकिन कुछ नही हुआ। गठबंधन की सरकार आदिवासियों के हित की बात करती है लेकिन उनके पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भी सम्मान नहीं दे सकी। आदिवासी पुलिस जवान भी सुरक्षित नहीं है,जवान संध्या टोपो की हत्या कर दी जाती है।

वही धनबाद भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नित्यानन्द मंडल ने कहा की 23 अगस्त को रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में धनबाद से 10 हजार लोग रांची जायेंगे कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। बस सहित अन्य साधन से लोग रांची जायेंगे।







