Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

डीसी व एसएसपी ने संयुक्त रूप से धनबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए गए कई दिशा निर्देश

khabar24 by khabar24
August 20, 2024
in धनबाद
0
डीसी व एसएसपी ने संयुक्त रूप से धनबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए गए कई दिशा निर्देश
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : उपायुक्त माधवी मिश्रा व वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम मंगलवार की शाम धनबाद व्यवहार न्यायालय पहुंची जहां सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया गया। टीम में शामिल पदाधिकारियो ने न्यायालय परिसर, कोर्ट हाजत, कोर्ट परिसर से जेल की ओर जाने वाली सड़क, न्यायालय परिसर की इंट्री व निकासी गेट, चहारदीवारी की ऊंचाई आदि का निरीक्षण किया।

इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ साथ मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी, वाहन जांच, आगंतुकों की तलाशी संबंधित व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की गई। वरीय पदाधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनज़र प्रतिदिन कोर्ट परिसर में आने वाले वाहनों को चिन्हित कर कोर्ट कर्मचारीयों एवं बार के सदस्यों के लिए पास निर्गत करने का निर्देश भी दिया l

इस दौरान परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े कई आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए, खासकर मंडल कारा से पेशी के लिए कोर्ट लाए जाने तथा पेशी के बाद मंडल कारा वापस पहुंचाने के दौरान बंदियों पर विशेष नजर रखने और बंदियों से मिलने वाले मुलाकातियों पर पैनी निगाह रखने को कहा गयाl वॉच टॉवर से निगरानी रखने के साथ साथ सुरक्षा में बाधक बन रहे कुछ पेड़ों की कटाई का निर्णय भी लिया गया।

कचहरी रोड में होटल रत्न विहार से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक सड़क किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहन लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कर्रवाई के निर्देश भी दिए गए। कचहरी में काम से आने वाले लोगों के लिए एसडीएम कार्यालय के पीछे व कोहिनूर मैदान में स्थाई पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त व एसएसपी के नेतृत्व में जांच टीम ने सुरक्षा से जुड़े तमाम बिंदुओं पर गहराई से पड़ताल की। व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा से जुड़े मसलों पर समेकित ऑडिट रिपोर्ट जल्द तैयार कर वरीय पदाधिकारियों को सौपने का निर्देश भी दिया गया।

न्यायालय परिसर की सुरक्षा ऑडिट करने पहुंची टीम में उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, एडीएम ( विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद समेत, डीएसपी (सीसीआर) सुमित कुमार, डीपीआरओ सुनील कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

Previous Post

मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारी में जुटा भाजपा, जिला अध्यक्ष ने कहा मेरे ऊपर लगे आरोपों की करवा लें जांच।

Next Post

ढाई घण्टे तक गन्दे पानी मे जल सत्याग्रह पर बैठे विधायक राज सिन्हा,नगर आयुक्त ने समाधान का दिया भरोसा

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English