DHANBAD : अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण में कृमि लेयर बनाने के विरोध में आज भारत बंद का आवाहन किया गया है। बंद का आरक्षण बचाव संघर्ष समिति और बसपा ने आवाहन किया था जिसका समर्थन अब कांग्रेस और जेएमएम भी कर रही है जिससे भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

बंद समर्थक सड़क पर उतर कर बंद को सफल बनाने में जुट गए है धनबाद बरटांड बस स्टेंड के समीप सड़क पर बांस बलि लगाकर सड़क को अवरूद्ध कर दिया गया। दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। जो वाहनों चल रहे है उसे वापस करवाया जा रहा है। झरिया बस्ताकोला में बंद समर्थक सड़क पर धरना में बैठ कर सड़क को जाम किया गया है। इधर सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद दिख रही है।

वही ऐहतिया के तौर पर धनबाद में अधिकतर निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बस का परिचालन पूरी तरह से भी बंद है, अन्य वाहन भी सड़क पर काफी कम चल रही है। सड़क पर सुबह से ही सन्नाटा देखा जा रहा है। इधर बंद की देखते हुए रेलवे ने भी रेल पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। रेल पुलिस स्टेशन परिसर पर गस्ति बढ़ा दी है। बंद को देखते हुए दुकानें भी कम खुलेगी।







