
DHANBAD : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्विफ्ट डिजायर JH 10 CG -1664 अनियंत्रित होकर बाउंड्री में टकराते हुए पलटी मार दी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को गुरुवार की सुबह मिली। घटना कैसे घटी फिलहाल किसी को कोई जानकारी नही है। फिलहाल घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने पास के थाना को दे दी है। पुलिस घटना स्थल पर आ कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही स्थानीय निवासी रिंकू सिंह के अनुसार घटना बडी है लेकिन पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि वाहन चालक का क्या हाल है, वाहन में कितने लोग बैठे थे. उन्होंने कहा इस घटना में उनकी बाउंड्री वाल टूट गई है।







