DHANBAD : धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों का चुनाव और गिनती गुरुवार को सम्पन हो गया। पुरानी कमिटी ही एक बार पुनः जीतकर आई। चुनाव पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया अध्यक्ष पद पर चेतन प्रकाश गोयनका, महासचिव के पद पर अजय नारायण लाल और कोषाध्यक्ष पद पर श्याम नारायण गुप्ता निर्वाचित हुए।
चेतन प्रकाश गोयंका को कुल 121 मत प्राप्त हुआ, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजीव शर्मा को 87 मत मिले। वही महासचिव पद पर अजय नारायण लाल को 115 मत प्राप्त हुआ जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश गुप्ता को 93 मत मिला। कोषाध्यक्ष पद पर श्याम नारायण गुप्ता को 117 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंदी संजीव कुमार चौरसिया को 58 और प्रेम प्रकाश गंगेसरिया को 32 मत प्राप्त हुए।
खास बात रही की मतदान 100 प्रतिशत रहा सभी 208 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। जीतकर आये सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने माला पहनाकर बधाई दी। मतदान की परिक्रिया सुबह साढ़े दस बजे से 3 बजे तक चला। 3 बजे ले बाद कॉउंटिंग शुरू हुई और 5 बजे तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराया गया।
वही नव निर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष ने इस जीत के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया एवं कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।







