Dhanbad:टुंडी में दो दर्जन से अधिक हाथी का कहर अब भी जारी है। न केवल वन विभाग बल्कि पहाड़ के तलहटी में बसे ग्रामीण दहशत में हैं।आज सुबह शौच के लिए गए कोलाहीर के 70 वर्षीय गणेश हसदा की खेत में ही पटककर मार दिया।घटना की सूचना पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,वन विभाग एवम पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।विधायक ने कहा की प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।






