देवघर: पुर्व रेलवे कोलकाता के विजिलेंस की तीन सदस्यीय टीम ने मधुपुर स्टेशन में गुप्त सूचना पर रेल यात्रियो से अवैध उगाही के आरोप में, सुधीर यादव व इन्द्र मोहन मंडल टीटीई को धर दबोचा है इस दौरान विजिलेंस की टीम ने मधुपुर रेलवे इंक्वारी कार्यालय में दोनों टीटीई को लाकर पूछताछ कर जांच पड़ताल किया इस दौरान टीम ने रेलवे इंक्वारी को भी खंगाल लगभग 3 घंटे कानूनी कार्यवाई के बाद दोनो टीटीई को छोड़ दिया गया बताया जा रहा है कि सुधीर यादव के पास लगभग 3500 व इन्द्र मोहन मंडल के पास से 1085 रूपया बरामद किया गया है हलाँकि विजिलेन्स की टीम ने पत्रकारो से दूरी बनायी रखी व इस बात की पुष्टि नही की है और कुछ भी कहने से परहेज करते हुए वापस लौट गई मौके पर आरपीएफ मधुपुर पोस्ट प्रभारी एसआई धर्मेंद्र प्रसाद, स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।







