DHANBAD : कोलकाता से परीक्षा देकर घर लौट रही पुटकी के एकड़ा की रहने वाली युवती के साथ करकेंद में छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। इधर घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करकेन्द मोड़ पर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, सड़क जाम से धनबाद – बोकारो व धनबाद – कतरास रोड पूरी तरह घंटो जाम रहा।

आरोपी भी पुटकी थाना क्षेत्र के ऐकड़ा के रहने वाले लाल पासवान बताया जाता है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार लड़की के साथ मारपीट कर जबरन खींच कर ले जाया जा रहा था जिसे देख पडोसी ने लड़की की जान बचाई। वही छेड़खानी और सड़क जाम की सूचना पर धनबाद विधायक राज सिन्हा भी करकेन्द पहुंच घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि इस तरह की घटना शर्मनाक है जिला प्रशासन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दे।







