DHANBAD खुद खोर एक निजी फाइनेंस का रिकवरी एजेंट बता लोगों के लोन खाते का किस्त वसूलने वाले फर्जी एजेंट किशन ख्वास को धनबाद के बरवाअडड़ा थाना की पुलिस ने पकड़ है। एजेंट को स्थानीय कुछ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। दरअसल फाइनेंस से गाड़ी फाइनेंस करवाने वाले ग्राहकों से वह लोन की किस्त वसूली करता था। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने पकड़े गए युवक पर कंपनी के नाम पर फर्जी तरीके से रुपए वसूली का आरोप लगाते हुए बरवाअडड़ा थाना में लिखित शिकायत की है। युवक फर्जी तरीके से फाइनेंस का रिकवरी एजेंट बनकर रुपए उगाही कर रहा था। बताया कि युवक ने एक ग्राहक को फोन कर किस्त की राशि देने के लिए बरवाअडड़ा बुलाया था। ग्राहक के सहयोग से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।







