DHANBAD : झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओ का दलबदल का सिलसिला सुरु हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल धनबाद के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव शनिवार को पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए। धनबाद जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने रोहित यादव को पार्टी में शामिल करवाया साथ ही माला पहनकर स्वागत किया इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी रोहित यादव का पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर हमने रोहित यादव को पार्टी में शामिल करवाया है। इनके आने बाघमारा के साथ जिले में पार्टी को मजबुती मिलेगी। वहीं रोहित यादव ने कहा की कांग्रेस कांग्रेस और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर हम आरजेडी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। वही विधानसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर कहा की अगर पार्टी टिकट देती है तो निश्चित ही चुनाव लडेंगे। निश्चित रूप से रोहित यादव कांग्रेस से विधानसभा टिकट को लेकर आरजेडी से कांग्रेस में शामिल हुए है क्योंकि बाघमारा विधानसभा से टिकट कांग्रेस के कोटे में जाता है लेकिन रोहित यादव के लिए टिकट लेना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि बाघमारा विधानसभा से कांग्रेस के जलेश्वर महतो प्रबल दावेदार है।







