DHANBAD : राष्ट्रीय जनता दल की विशेष समिति की बैठक जिला कार्यालय वसंत विहार में हुई जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में अपनी दावेदारी पेश करने पर मंथन की। जिसमे धनबाद में जिला से धनबाद, झरिया और टुंडी विधानसभा से चुनाव लडने की दावेदारी पेश करने पर सहमति बनी। साथ ही धनबाद जिले की स्थानीय समस्याओं पर विचार मंथन एवं संघर्ष को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं को सुचिबद्ध किया गया।विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमिटी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने मिडिया को बताया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व अगर निर्देश देती है तो पार्टी सभी छह विधानसभा में मजबूती के साथ लड़ेगी। महागठबंधन से समझौता होने पर राजद धनबाद, झरिया, टुंडी में अपना उम्मीदवार देगी। साथ ही कहा की हमलोग गठबंधन में है लेकिन हमलोग को सम्मान नही मिलता है। वही प्रांतीय राजद विशेष समिति संयोजक गिरिधारी गोप ने कहा की हमलोग पूरे राज्य में जाकर समीक्षा कर रहे है की किस जिले में हमलोग कितनी सीट पर मजबूत दावेदारी कर सकते हैं। कहा की धनबाद में तीन विधानसभा और राज्य में 27 विधानसभा की दावेदारी गठबंधन से की जायेगी। साथ ही बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव का राजद से कांग्रेस में जाने पर कहा की कहीं के लिए कोई भी स्वतंत्र है। लेकिन कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है बैठक में राजद के प्रांतीय संयोजक मो आबिद अली प्रदेश प्रभारी मंजू साहू, मनोज कुमार के अलावे प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम प्रसाद यादव, यादव, महानगर अध्यक्ष मुमताज़ कुरैशी, हाथीम अंसारी आदि उपस्थित हुए।







