DHANBAD : विश्व हिंदू परिषद की 60वां स्थापना दिवस 25 अगस्त 2024 से 5 सितंबर 2024 तक मनाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के धनबाद जिला महामंत्री सोनू गिरी ने झरिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की 60वां स्थापना दिवस पर हर प्रखंड में अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वही मुख्य कार्यक्रम अंतिम दिन 6 सितंबर को सिंदरी में आयोजित होना है जिसमे मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ उपस्थित होंगे। कार्यक्रम सिंदरी के कल्पना टॉकीज में आयोजित होगी जो शाम 4:00 से शुरू होगी। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से तैयारीयां चल रही है। कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों के आने की संभावना है। जिला प्रशासन को भी कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया है। प्रेस वार्ता में मधु अग्रवाल, लल्लू झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







