
DHANBAD : दिल्ली सीबीआई की टीम ने पटना के इनकम टैक्स प्रिंसपाल कमिश्नर सह धनबाद के प्रभारी इनकम टैक्स प्रिंसिपल कमिश्नर संतोष कुमार को 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की थी। इस पूरे मामले का तार धनबाद से जुड़ा है। जिसे लेकर सीबीआई की टीम सोमवार शाम को धनबाद पंहुची और कोल ट्रांसपोर्टर गुरुपाल सिंह के घर और कार्यालय में दाबिस दी। गुरुपाल से पूछताछ के बाद धनबाद क्लब के सचिव डॉक्टर प्रणय पूर्वे, प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अशोक चौरसिया समेत अन्य लोगो के घर और कार्यालय में छापेमारी की गई। इस दौरान रात भर पूछताछ और पेपर की जांच पड़ताल की गई जिसमे सीबीआई टीम को कई अहम सुराग हांथ लगे। जिसके बाद टीम ने गुरुपाल सिंह, प्रणय पूर्वे, अशोक चौरसिया को गिरफ्तार कर ली, जिसे धनबाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पटना ले कर चली गई। बताया जाता है की गुरुपाल सिंह टैक्स बचत को लेकर आईंटी अधिकारी को 10 लाख रुपया दिया जा रहा था जिसका लाइजनिंग डॉक्टर प्रणय पूर्वे द्वारा किया गया था और रकम पटना में चीकू के द्वारा आईटी के अधिकारी को दे रहा था तभी सीबीआई की टीम ने आईटी के अधिकारी संतोष कुमार और चीकू को गिरफ्तार कर लिया। अब सीबीआई की टीम धनबाद से तीन लोगो और पटना से दो लोगो को गिरफ्तार की है। सीबीआई मामले में आगे की जांच पड़ताल करेगी जिससे धनबाद में कई बड़े कारोबारी जद में आ सकते है।







