DHANBAD : झारखंड सरकार के द्वारा ऑटो टोटो चालको के लिए ड्रेस कोड लागू करने को।लेकर अध्यादेश लाया गया जिसका पालन करने का निर्देश परिवहन विभाग की ओर से दिया गया। इसके विरोध में झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन के बैनर तले धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर ऑटो – टोटो चालको ने रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया साथ ही झारखंड उस अध्यादेश के प्रतिलिपि जलाया।
इस दौरान झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान ने मीडिया को बताया कि झारखण्ड सरकार के द्वारा ड्रेस कोड को लेकर एक अध्यादेश जारी किया गया है जिसके विरोध में झारखंड सरकार का अध्यादेश प्रतिलिपि जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार एवं परिवहन विभाग से मांग है कि पहले की ड्रेस कोड को मान्यता देते हुए जारी रखा जाए अगर परिवहन विभाग जबरदस्ती थोपना चाहती है तो चालकों को ड्रेस के लिए परिवहन कोष से 2000 रू की आर्थिक मदद दी जाय साथ ही साथ पार्किंग, अल्प ठहराव की व्यवस्था दी जाय। इसमें सचिव राजेश प्रसाद, राजू मंडल, महेंद्र राम, दिनेश मंडल, उमेश चौरसिया, सोनू साहू, सुधीर पासवान, विनोद विश्वकर्मा, दयानंद सिंह एवं सैंकड़ो चालक शामिल हुए।







