Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए उपायुक्त ने जागरूकता रथ किया रवाना

khabar24 by khabar24
August 31, 2024
in धनबाद
0
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए उपायुक्त ने जागरूकता रथ किया रवाना
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक जिले के सभी 256 पंचायत, नगर निगम के सभी 55 एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सभी 21 वार्ड में आयोजित किया जाएगा। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथ को रवाना करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि 30 अगस्त से 15 सितंबर तक जिले के सभी पंचायत, धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सभी वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता रथ रवाना किया है। ये सभी रथ जिले की सभी पंचायत, धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के वार्डों का भ्रमण कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान फोकस एरिया में शामिल योजनाएं, बेनेफिशरी ओरिएंटेड योजनाएं, लाभुकों के बीच ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण, स्कूली बच्चों को लैमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल खरीदने के लिए चेक वितरण, एसएचजी सदस्यों के बीच आइडेंटी कार्ड का वितरण, योग्य लाभुकों के बीच धोती – साड़ी – लूंगी एवं कंबल वितरण किया जाएगा। साथ ही अभिलेख, आय, जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार या राशन कार्ड में सुधार तथा बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का ऑन द स्पॉट निवारण किया जाएगा। मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, एनडीसी दीपक कुमार दुबे भी मौजूद थे।

Previous Post

ऑटो – टोटो चालक संघ ने लागू किए गए ड्रेस कोड के विरोध में जलाया प्रतिलिपि 

Next Post

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार मेंप्रथम दिन 1566 आवेदनों का निष्पादन

khabar24

khabar24

Next Post
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार मेंप्रथम दिन 1566 आवेदनों का निष्पादन

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार मेंप्रथम दिन 1566 आवेदनों का निष्पादन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English