DHANBAD : धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पंडरपाला दास टोला स्थित तालाब में एक महिला का कटा हुआ सिर तैरता देखा गया जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का कटा सिर मिलने से छेत्र में जादू टोना की भी चर्चा हो रही है। इधर मामले को लेकर बैंक मोड़ थाना, भूली ओपी, गोंदूडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छान बीन में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगो द्वारा बताया जा रहा है की कटा सिर किसी महिला के होने का अंदाजा लगाया जा रहा है जो कुछ दिन से पानी में रहने के बाद ऊपर आया है।







