
DHANBAD : धनबाद के बेकारबांध स्थित एक सभागार में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा का 72वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे वैश्य समाज से जुड़े सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात बाबा गणिनाथ जी की पूजा अर्चना के बाद सुरु हुआ। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, एटी देव प्रभा के लाल बाबू सिंह सहित समाज से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने अपने संबोधन में समाज को शिक्षा में आगे ले जाने और जरूरतमंदों की सहायता की बात कही। वही सांसद ढुल्लू महतो ने कहा की बाबा गणिनाथ हमलोगो के आराध्य है, समाज के लोगो को सभी शिक्षा, राजनीति सभी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कहा की समाज के लोगो को जहां हमारी जरूरत होगी हम खड़े रहेंगे। विधायक राज सिन्हा ने कहा की वैश्य समाज का हमारे पूरे समाज में बड़ा योगदान है। वही लाल बाबू सिंह कहा समाज में सभी लोग मिल कर रहेंगे तभी देश का विकास होगा।







