DHANBAD : झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान आयोजित दौड़ में अभ्यर्थियों की हो रही मौत को लेकर धनबाद भाजपा युवा मोर्चा की ओर से झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। मसाल जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही मीडिया से बात करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल एवं भाजपा नेता मुकेश पांडेय ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता पूर्ण कार्य की वजह से अभ्यर्थियों की जान जा रही है और यह सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है।उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर उनकी जान लेने का काम कर रही है । चुनाव से ठीक पहले युवाओं को यह सरकार बरगला रही है ।हेमंत सोरेन सरकार जो यह वादा करके आई थी कि प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा उसमें यह सरकार फिसड्डी हो गई और अब अभ्यर्थियों की जो जान जा रही है इस पर सरकार तत्काल मुआवजा दें।कहा की हम सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आंदोलन और तेज करेंगे।







