DHANBAD : भारतीय जनता पार्टी का एक गुट आज धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय के खिलाफ खुल कर सामने आया और रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा के शुद्धिकरण के लिए हवन किया जिसमे धनबाद जिला भाजपा के के कई बड़े नेता मौजूद थे। इस दौरान भाजयुमो उपाध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने कहा की श्रवण राय के आने से पार्टी अशुद्ध हो गया है जिसकी शुद्धिकरण के लिए हवन किया जा रहा है। कहा की जब से वे जिला अध्यक्ष बने है एक ही परिवार में दो – दो लोगो को पद दिया गया है, पैसे लेकर पद को बेचा जा रहा, किसी को भी पदाधिकारी बनाया जा रहा है। इसलिए पार्टी की शुद्धिकरण के लिए हवन किया जा रह है।







