DHANBAD : बरवाअड्डा पुलिस ने मोटरसाइकल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये तीन बाईक चोर को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अपराधियों के पास से 3 चोरी की बाईक समेत कुल 4 बाइक,रेंच छेनी,हथौड़ी समेत बाइक चोरी में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई है।

प्रेस वार्ता में डीएसपी शंकर कामती ने बताया की पकड़े गए अपराधियों ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से दर्जनों मोटरसाइकिल की चोरी कर चुका है । एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर और थानेदार सुनील कु रवि के नेतृत्व में छापेमारी कर रमेश सिंह के घर के अंदर से तीन बाइक बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान रवि कुमार सिंह, बजरंग विहार कालोनी, बरवाअड्डा,मो.दानीश,एवं रहमतगंज से मो जाकिर को गिरफ्तार किया गया है।रवि सिंह चोरी की बाइक अपने घर में छुपाकर रखता था। रवि के पितारमेश सिंह का भी संरक्षण उन्हें प्राप्त था। बाइक घर के अंदर छुपाकर रखता था। जिसकी जानकारी पिता को भी थी।चोरी की बाइक को वे लोग जमुई,जामताड़ा एवं अन्य इलाकों में खपाते थें।







