DHANBAD : आगामी 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धनबाद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज जिला प्रशासन पूर्वी टुंडी में स्थल निरीक्षण के लिए पंहुची। धनबाद डीडीसी सादात अनवर, सिटी एसपी अजीत कुमार, एडीएम हेमा प्रसाद, डीएसपी मुख्यालय 2 संदीप कुमार गुप्ता, पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी मदन चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह स्थल चयन के क्रम में पूर्वी टुंडी के बड़बाद मैदान पंहुचे और निरीक्षण किया। इस दौरान वाहन पार्किंग स्थल, और हेलीपेड की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र टुंडी या पूर्वी टुंडी में होना है ताकि आस पास के जिले से भी लोग कार्यक्रम में शामिल हो सके, जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को भी कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए टुंडी और मनियाडीह का दौरा किया गया था।







