धनबाद के सभी दिव्यांगों स्कूटी देने का किया वादा
DHANBAD : गुरुवार को कुम्भनाथ सिंह स्थानीय युवाओं के अनुरोध पर मनईटांड कुम्हार पट्टी पंहुचे।जिस दौरान आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने उनको समर्थन का भरोसा दिया साथ ही वहां की व्याप्त समस्याओं के बारे में लोगों ने उनसे कहा, इस पर कुंभनाथ सिंह ने उपस्थित लोगों का समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जो भी समस्याएं हैं आने वाले दिनों में हम पूरी करेंगे इसकी गारंटी है। मैं खुद युवा हूं इन युवाओं के साथ जिंदगी भर हर सुख दुख में भाई बनकर हमेशा साथ खड़े रहेेंगे। साथ ही उन्होंने कहा धनबाद के हर एक दिव्यांगों को स्कूटी देने का निर्णय लिए हैं जैसे-जैसे दिव्यांगो के आवेदन आ रहे हैं शोरूम से उनके सुविधा अनुसार स्कूटी बनवा कर दिया जा रहा है।







