महिलाओं एवं छात्राओं के बीच कैंसर जागरूकता अभियान जारी रहेगा: रेनू कौशल

DHANBAD : धनबाद बीएसएस महिला कॉलेज में इनर व्हील क्लब ऑफ़ माइल्सस्टोन धनबाद ने डॉ नीतू सहाय के द्वारा व कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर करुणा के मदद से छात्राओं के बीच कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं के बीच डॉक्टर नीतू सहाय ने कैंसर के बारे में महिलाओं को होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता लाकर इसके लक्षणों और संकेतों के बारे में बताई। साथ ही सर्वप्रथम स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने पर प्रकाश डाला। लोगों द्वारा गलत तरीके से माने जाने वाले मिथकों से दूर रहने और सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक संकेतों और लक्षणों पर तवारित रूप से ध्यान देकर डॉक्टर के परामर्श कर स्क्रीनिंग की जानकारी दी और साथ ही बताई की प्रारंभिक अवस्था में उपचार की जाए तो कैंसर को जल्द मात दे सकते हैं जिसके कई उदाहरण है। जागरूकता कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ़ धनबाद माइलस्टोन की उपाध्यक्ष लीना झा, सचिव रितु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रेनू कौशल और मनीषा प्रसाद उपस्थित थी।







