DHANBAD : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, सतीश चंद्र दुबे बीती रात धनबाद पहुंचे। इस मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने गुलदस्ता देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने विधायक, उपायुक्त, कोल इंडिया लिमिटेड तथा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के पदाधिकारियों के साथ खनन को लेकर चर्चा की। राज्य मंत्री भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए धनबाद पंहुचे हैं।

वही मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कोयला मजदूरों के हित को लेकर 11 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार, सतीश चंद्र दुबे, उपायुक्त माधवी मिश्रा, विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, विधायक धनबाद राज सिन्हा, कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पीएम प्रसाद, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी समिरन दत्ता, डायरेक्ट (पर्सनल) एमके रमैया, डायरेक्टर (टेक्निकल) संजय सिंह, सिटी एसपी अजीत कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।







