DHANBAD : झारखंड पुलिस आम जनता से जुड़ाव के लिए एक अनूठी पहल की है। झारखंड के सभी जिलों में पुलिस की और से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत एक केंप लगा कर त्वरित एवं प्रभावी निवारण किया जाना है। धनबाद जिले में डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा के नेतृत्व में भी सभी पुलिस अंचल क्षेत्र जैसे धनबाद, सिंदरी, गोबिंदपुर, निरसा बाघमारा में शिविर लगाया गया। पूरे जिला में 686 आवेदन आए जिसमे 30 आवेदन का तुरंत निस्पादन कर लिया गया।

डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा गोबिंदपुर के अल इकरा कॉलेज में लगे जन शिकायत समाधान शिविर में पंहुचे इस दौरान उन्होंने कहा की पुलिस के साथ सिविल से जुड़ी समस्या भी आ रही है। कुछ का तुरंत समाधान हो रहा है तो बाकी का 7 दिन या 15 दिन के अंदर समाधान हो जाएगा जिसका समाधान नहीं होगा उसकी वास्तु स्थिति बता दी जाएगी। कहा की पुलिस की इस पहल से आम लोगो का पुलिस के प्रति जुड़ाव की भावना बढ़ेगी।

वही सिटी एसपी अजीत कुमार के द्वारा धनबाद सदर थाना में प्रेस वार्ता की गई जिसने डीएसओ लॉ एंड ऑर्डर और सदर थाना प्रभारी मौजूद थे। एसपी ने कहा की जिले में लगे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम कुल 686 आवेदन मिले जिसमे 30 का त्वरित समाधान कर लिया गया जिसमे भूली के एक शिकायत के जिक्र किया जिसमे शिकायत के आलोक में 50 हजार का भुगतान नहीं किया जा रहा था। शिकायत पर दूसरे पक्ष के द्वारा तुरंत राशि का भुगतान किया गया।

वही धनबाद अंचल की और से अभय सुंदरी स्कूल हीरापुर में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक कुमार की देख रेख में शिविर लगाया गया जिसमे सदर थाना, सरायढेला, बैंक मोड़, केंदुआडीह, धनसार, लोयाबाद, जोगता पुटकी, मुनीडीह, और महिला थाना की और एक नगर निगम की ओर से अलग – अलग बैच लगाया गया था जहां फरियादी अपने थाना क्षेत्र के बैंच पर जाकर शिकायत दर्ज करवा रहे थे। मौजूद थाना प्रभारी ने कहा की जिस शिकायत मिल रही है जिसका हमलोग त्वरित समाधान का भी प्रयास कर रहे हैं। निगम के पास भी होल्डिंग टैक्स, सहित अन्य समस्या को लेकर लोग आए। वही मौजूद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक कुमार ने कहा की दोपहर तक 70 से अधिक शिकायत मिली है इसमें कुछ पर त्वरित कार्रवाई की गई कुछ पर शाम तक कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी, बाकी की भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसमें ज्यादातर जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद और मारपीट के मामले सामने आए है।







