
DHANBAD : निरसा में बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबारों खुलेआम चल रहा है। इसका सबूत भी आए दिन हो रही घटना है। आज दोपहर निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल मुगमा के बंद कापासारा कोलियरी रावण चढ़ाई के पास जोरदार आवाज के साथ अवैध माइंस में चाल धंस गई जिसमे आधा दर्जन मजदूरों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना पर एग्यारकुंड अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी निरसा एसडीपीओ रजत मनिक बाखला, निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार, एमपीएल ओपी प्रभारी योगेन्द्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पंहुचे। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ और अंचलाधिकारी ने कहा की कोयला काटने के दौरान पानी माइंस के अंदर चल गया होगा जिससे चाल धसने की घटना घटी है।लेकिन कितने मजदूर नीचे फंसे है ये नही कहा जा सकता है। खुदाई के बाद ही कुछ पता चलेगा। लेकिन खुदाई के लिए पेलोडर जाना संभव नही है और ऐसी घटना में परिजन भी सामने नही आते है।

बता दे की निरसा में चल रहे अवैध कोयला माइंस और कारोबार को लेकर मीडिया और स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस को कई बार जानकारी दी गई लेकिन पुलिस अपनी आंख कान बंद की हुई है। जिसका नतीजा है की आज कई मजदूरों की जान पर बन आई जो अवैध माइंस के नीचे से कोयला काटते है।

इससे पहले राजा ओसीपी से ट्रेक्टर से अवैध कोयला ढुलाई को लेकर मारपीट हुई थी। फिर राजा कोलियरी से 11 टन अवैध कोयला जब्त किया गया था। बताया जाता है की निरसा क्षेत्र में आधा दर्जन भठ्ठा में अवैध कोयला पंहुच रहा है। जिसमे विजय, संजय, रामाशंकर और दास का नाम सामने आ रहा है।







