DHANBAD : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले चार नेता राघवेंद्र सिंह, संजय गायकवाड, रवनीत बिट्टू , रघुराज सिंह के खिलाफ धनबाद थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है। इस दौरान दर्जनों कांग्रेस के नेता थाना पंहुचे थे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की इन चारो के द्वारा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान देने का आरोप है। जिसके खिलाफ आज धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज करवाया गया है। साथ ही मांग की गई कि चारों लोगों पर उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर उन्हें अभिलंब जेल भेजा जाए ऐसे लोग समाज के लिए और देश के सौंदर्य पूर्ण माहौल के लिए खतरनाक है। कहा की इनलोगो को सजा दिलाने के लिए हमलोगो को जहां तक जाना होगा जायेंगे।
मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, प्रदेश सदस्य रवि रंजन सिंह, बीके सिंह,गोपाल कृष्णा चौधरी,इम्तियाज अली, मृत्युंजय सिंह पांडे,बिट्टू सिंह, रवि पासवान,देवेंद्र पासवान,अमन प्रसाद,आयुष सिंह, मयंक कुमार समेत दर्जनों कांग्रेस नेतागण मौजूद थे।







