DHANBAD : धनबाद एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में सेमेस्टर 5 के छात्राओ ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर कम अंक देकर फेल कर दिया गया है। छात्राओं ने बताया कि प्रैक्टिकल में न्यूनतम 5 अंक दिए जाने चाहिए था, लेकिन उन्हें केवल 4 अंक ही दिए गए, जिसके कारण 21 छात्राओं को फेल कर दिया गया। छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की और फैसले का विरोध किया साथ ही न्याय की मांग की। वही हंगामा के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि सभी छात्रों के नंबरों की फिर से जांच की जाएगी और विश्वविद्यालय को सही अंक भेजे जाएंगे। प्रबंधन ने कहा कि कोई भी छात्रा फेल नहीं होगी। वही विवाद के चलते कुछ छात्राओं को पीजी में दाखिला लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने कहा कि सेमेस्टर 4 तक वे सभी पास थे, लेकिन सेमेस्टर 5 में जानबूझकर उन्हें फेल किया गया। छात्राओं की मांग है कि कॉलेज प्रबंधन इस मामले में तत्काल उचित कार्रवाई करे ताकि भविष्य में छात्रों को परेशानी न हो सके।







