DHANBAD : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीडीह गांव में एक सियार ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। सियार ने 9 ग्रामीण पुरूष, महिला व किशोरी को गंभीर रूप घायल कर दिया ।एक के बाद एक ग्रामीण को सियार ने तेज दांत से काट कर या नाखून मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घटना से गाँव मे अफरा तफरी और भय का माहौल बना हुआ है।सियार ग्रामीणों को काटने के बाद जंगल की तरफ भाग गया है। लेकिन ग्रामीणों में अभी भी भय बना हुआ है।

घायल ग्रामीणों में रामु महतो,घनश्याम महतो,विक्की मुर्मू,मनोज महतो 15 वर्षीय उजाला कुमारी सहित अन्य है।सभी घायल के परिजन धनबाद SNMMCH लेकर इलाज कराने पहुँचे इसमें दो की हालत गंभीर है। तो कुछ लोग स्थानीय स्तर पर भी इलाज करवाएं है घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस और वन विभाग को दिया गया।सूचना पाकर वन विभाग कर्मी गाँव पहुँचे। झारखंड धनबाद में यह पहली घटना है जब कोई सियार आचनक आदमखोर होकर ग्रामीणों पर हमला किया है।घटना से ग्रामीण डरे हुए है। बताया जाता है कि सियार हमले में घायल ग्रामीण अपने गाँव मे बैठे थे या टहल रहे थे।

बता दे की उत्तर प्रदेश राज्य में भेड़िया आदमखोर होकर लोगो पर हमला कर रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार इसे लेकर आदमखोर भेड़िया को मारने का आदेश दे चुकी है।







