DHANBAD : धनबाद कोयलांचल में काले हीरे की लूट बदस्तूर जारी है। कोयला चोर सिंडीकेट की हिम्मत देखिए की…. सीजुआ मोड़ के समीप एक पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही अवैध माइंस खोलकर कोयले का उत्खनन किया जा रहा है।….हिम्मत हो भी क्यों नही सिंडीकेट को एक बड़े, दबंग कांग्रेस नेता का जो सरंक्षण प्राप्त है। एक और खास बात है की इस सिंडीकेट में एक बीसीसीएल कर्मी भी शामिल हैं।

सिंडीकेट सिजुआ 10 नंबर मोड़ के समीप अवस्थित मां काली मंदिर के नजदीक ही अवैध माइंस खोलकर काले हीरे की लूट मचा रखी है।….. 24 घंटे माइंस से कोयला काटकर निकाला जाता जो एक जगह इक्ट्ठा कर फिर रात में ट्रको में लोड कर भट्ठा तक पंहुचाया जाता है। कोयला निकालने के लिए बनाया गया अवैध मुहाना कभी भी धंस सकता है और कोयला काट रहे मजदूरों की जान पर आ सकती है लेकिन इससे सिंडिकेट को कोई फर्क नही पड़ता सब सेटिंग जो है ।

खास बात है की अवैध खनन स्थल से वरीय पुलिस पदाधिकारी का आवास सह कार्यालय करीब 100 मीटर की दूरी पर है।…. लेकिन कोई भय नहीं है। भय भी क्यों हो खादी – खाखी गठजोड़ जो है।…सेटिंग तगड़ा है इसलिए ना तो बीसीसीएल अधिकारी, सीआईएसएफ ना ही पुलिस की नजर उस ओर जाती है।…. सूत्रो की माने तो इस सिंडीकेट में बीसीसीएल कर्मी रवि, राजेश, गिरजेश, कुरैशी और मंटू सिंडीकेट में मुख्य रूप से सामिल है।







