DHANBAD : झरिया थाना क्षेत्र विक्ट्री कुम्हार गढ़ा पोखरिया के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने कोयला धंधेबाज बुधन मंडल को गोली मार दी। जिससे अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आननफानन मे उसे एसएसएनएमसीएच धनबाद ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही घटना की सूचना पाकर सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र प्रसाद राऊत, धनसार थाना, झरिया थाना की पुलिस पहुंच घटना स्थल पहुंच कर जायला लिया।पुलिस इस घटना को लेकर हर बिंदू पर जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि बुधन बाइक से अपना होटल से घर विक्ट्री कॉलोनी जा रहा था।तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर कर पीठ मे गोली मार दी।बुधन जमीन पर गिर गया।गोली की आवाज सूनकर आसपास के लोग व उसके साथी वहां पहुंचे।इसके बाद उसे अस्पताल ले गए।जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।बुधन कोयला चोरी सहित कई मामले का आरोपी रह चुका है।







